फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prerna in high school, Prashant and Suraj created history in Inter

Amethi News: हाईस्कूल में प्रेरणा, प्रशांत व इंटर में सूरज ने रचा इतिहास

Wed, 26 Apr 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prerna in high school, Prashant and Suraj created history in Inter
इंटर के जिला टॉपर को सम्मानित करते हुए।
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ने वाले तीन मेधावियों ने इतिहास रच दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रेरणा त्रिपाठी प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वें स्थान पर तो प्रशांत तिवारी 10वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टॉपर रहे सूरज सरोज प्रदेश की टॉप- 10 सूची में छठवें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं। प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने में सफल रहे तीनों मेधावी साधारण परिवार से हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 28,691 पंजीकृत थे जबकि परीक्षा सिर्फ 27,258 ने ही दी। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में 23,819 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत विद्यार्थियों में 22,336 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के 52 दिन बाद मंगलवार अपराह्न एक साथ हाईस्कूल व इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में 23,131 व इंटरमीडिएट में 18,513 विद्यार्थी सफल रहे। हाईस्कूल में जिले का रिजल्ट 84.86 प्रतिशत (प्रदेश में 69वां स्थान) व इंटरमीडिएट में 82.88 प्रतिशत (प्रदेश में छठां स्थान) रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अमेठी शहर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रेरणा त्रिपाठी और जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा के छात्र प्रशांत तिवारी ने इतिहास बनाया है। परीक्षा में 96.67 प्रतिशत (580/600) प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रेरणा प्रदेश की टॉप-10 सूची में नौवें तो 96.50 प्रतिशत (579/600) अंक हासिल कर प्रशांत 10 वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं। जिले में दोनों विद्यार्थी हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में 15 तो इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में 16 विद्यार्थी स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में गौरीगंज शहर के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सूरज सरोज ने परचम लहराया है। 96.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सूरज जिले की टॉप-10 सूची में पहले तो प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठवें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं। मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज की छात्रा साधना यादव और बाबूपुर स्थित अशोक सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज की अंशिका त्रिपाठी इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हैं। संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहीं दोनों छात्राओं को 96 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

हाईस्कूल के टॉप-10 प्रतिभावान
नाम - कॉलेज - प्रतिशत -
1. प्रेरणा त्रिपाठी - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज - 96.67
2. प्रशांत तिवारी - श्री जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा - 96.50
3. शिवम यादव - सीएनडी इंटर कॉलेज दिनऊराम दुबे का पुरवा - 96.33
4. सत्येंद्र कुमार - सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज जामो - 95.83
5. काजल - आसल देव इंटर कॉलेज पीपरपुर - 95.67
6. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह - श्री जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा - 95.50
7. अमन - सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज जामो - 95.17
7. राज गुप्ता - श्री चंद्र भुवन शुक्ल इंटर कॉलेज - 95.17
8. श्रुति तिवारी - चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज परशुरामपुर अमेठी - 94.83
9. हर्षित मिश्र - सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज जामो - 94.67
9. हिमांशु चौरसिया - सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज जामो - 95.61
10. राजवीर सिंह - राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज तिलोई - 94.50
10. अदिति सिंह - राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज तिलोई - 94.50
10. निधि शुक्ला - एसडीएसएसजी इंटर कॉॅलेज शाहमऊ तिलोई - 94.50
10. अभिनव यादव - अशोक सिंह इंटर मीडिएट कॉलेज बाबूपुर - 94.50
..
इंटरमीडिएट के टॉप-10 प्रतिभावान
नाम - कॉलेज - प्रतिशत
1. सूरज सरोज - शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज - 96.40
2. साधना यादव - एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 96.00
2. अंशिका त्रिपाठी - अशोक सिंह इंटर मीडिएट कॉलेज बाबूपुर - 96.00
3. अमित विश्वकर्मा - शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 95.60
4. शिवानी सरोज - इंटरमीडिएट कॉलेज कालिकन संग्रामपुर - 95.40
5. ध्रुवसेन सिंह - सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज जामो - 95.00
6. ओम प्रकाश मौर्य - श्री जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा - 94.80
7. मधु - शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 94.60
7. अभिमन्यु - श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां - 94.60
7. अनुपम सिंह - अशोक सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूपुर - 94.60
8. अर्पित मिश्र - एमजेएस मेमोरियल ग्रीन वैली इंटर कॉलेज - 94.40
9. अमन यादव - चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज परशुरामपुर - 94.20
9. प्रतिज्ञा त्रिपाठी - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज - 94.20
9. मोहित मौर्य - श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां - 94.20
10. प्रतिभा - एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 94.00
10. अनुदित्य सिंह - जनता शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज जामो - 94.00
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed