{"_id":"65760aa2fac1798a3f047c44","slug":"preparation-to-connect-industrial-area-tikriya-with-four-lane-amethi-news-c-96-1-brp1002-10244-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया को फोरलेन से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया को फोरलेन से जोड़ने की तैयारी
Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया को फोरलेन से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई अन्य सुविधाओं के विकास की योजना बनाई गई है।
असैदापुर के रास्ते अमेठी को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। वर्तमान में यहां पर एसीसी सीमेंट की फैक्टरी चल रही है। इस क्षेत्र में उद्योगों के विकास के लिए इसे फोरलेन से जोड़ने की तैयारी है।
दरअसल, उद्यमी उन औद्योगिक क्षेत्रों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं, जहां पर आवागमन की सुविधा रहती है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने तैयारी की है। उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक ने बताया कि टिकरिया का प्लान चल रहा है। लोक निर्माण विभाग को आगणन व रूटमैप बनाने को कहा गया है। इससे काफी सुविधा मिलेगी।