{"_id":"64ee3ac1b2c178de4a0a9c85","slug":"preparation-intensifies-for-free-travel-of-women-in-buses-amethi-news-c-96-1-ame1002-4281-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए तैयारी तेज
Wed, 30 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। रक्षाबंधन पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ड्राइवरों की तैनाती के साथ ही अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं।
सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से भाइयों के यहां राखी बांधने को जाने वाली बहनों के लिए उपहार दिया गया है। निगम इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 24 नहीं बल्कि 48 घंटे निशुल्क बस सेवा की सुविधा मुहैया कराई है। निगम के जारी आदेश के क्रम में 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।
स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज जीएन द्विवेदी ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए 48 घंटे की निशुल्क बस सेवा है। बताया कि स्थानीय डिपो में निगम की 38 और चार अनुबंधित बसें हैं। सभी बसों में निर्धारित अवधि तक महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा है।
विज्ञापन
बताया कि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज आदि स्थानों के लिए यात्रियों की उपलब्धता और लोड फैक्टर के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। मंगलवार रात्रि से महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा लागू हो जाएगी। इसको लेकर पहले से निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।