फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparation for nomination started in the collectorate

कलेक्ट्रेट में शुरू हुई नामांकन की तैयारी

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Preparation for nomination started in the collectorate
गौरीगंज : कलेक्ट्रेट परिसर में की जारी रही बेरिकेडिंग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन के पांचवें चरण में शामिल जिले में नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग का काम चल रहा है। विधानसभावार नामांकन कक्ष निर्धारित किए जा चुके हैं। कोविड प्रोटोकॉल नियमों के साथ कैमरे की निगरानी में एक फरवरी से आठ फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

जिले की गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा चुनाव की निर्वाचन अधिसूचना एक फरवरी को जारी हो जाएगी। एक फरवरी से आठ फरवरी तक उम्मीदवारों की ओर से नाम निर्देशन पत्र खरीदने के साथ नामांकन किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। बैरिकेडिंग कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर विधानसभावार बनाए गए नामांकन कक्षों तक की जा रही है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कलेक्ट्रेट में विधानसभावार नामांकन कक्षों का निर्धारण कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में एक फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। एक से आठ फरवरी तक प्रत्याशी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामांकन पत्र खरीद व दो प्रस्तावक के साथ पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकेंगे। नौ फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 11 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्ह आवंटन के बाद जिले के 1,548 बूथों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद 10 मार्च को मतों की गणना होगी। डीएम ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ वाहनों का काफिला वर्जित होगा। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक को ही प्रवेश मिलेगा। डीएम ने उम्मीदवारों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ आदर्श आचार संहिता के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

पहले हो चुका कक्ष का निर्धारण
जिला प्रशासन जिले के गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में कोविड संक्रमण बचाव के बीच निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नामांकन कक्षों का निर्धारण पहले ही कर चुका है। एडीएम न्यायिक कोर्ट में तिलोई विधानसभा, तहसीलदार कोर्ट में जगदीशपुर विधानसभा, एसडीएम कोर्ट में अमेठी तथा डीएम कोर्ट कक्ष में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed