फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pregnant woman dies in private hospital, allegation of negligence

Amethi News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in private hospital, allegation of negligence
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र में संचालित एक निजी पाॅली क्लीनिक में बृहस्पतिवार सुबह बाजारशुकुल के महोना गांव निवासी प्रसूता शम्शुल निशा (25) की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने क्लीनिक प्रबंधन और डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




मोहम्मद महताब के अनुसार बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर भाभी शम्भुल निशा को कमरौली क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के जरिये भाभी ने बुधवार रात जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने रक्त की कमी की जानकारी दी और इसी दौरान एक नर्स की ओर से इंजेक्शन देने के बाद महिला की तबीयत और बिगड़ गई। समय रहते इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके बाद मृतका के परिजनों ने क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही की गई। कमरौली एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन परिजनों ने लिखित तौर पर कार्रवाई चाहने और पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। शम्शुल निशा की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद की अगुवाई में डॉ. अभय गोयल और डॉ. पुलक यादव की टीम गठित की गई है। टीम पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed