{"_id":"67782ea996a326fc9e0f6b8b","slug":"pre-board-exam-starts-practicals-will-be-held-from-23rd-to-30th-january-amethi-news-c-96-1-lu11005-132487-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्री बोर्ड परीक्षा शुरू, 23 से 30 जनवरी तक होंगे प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्री बोर्ड परीक्षा शुरू, 23 से 30 जनवरी तक होंगे प्रैक्टिकल
Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 186 माध्यमिक विद्यालयों में भीषण ठंड के बीच प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी विद्यालयों को प्री बोर्ड की परीक्षा पूर्ण कर लेनी है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण कर लेना है। इसके लिए 23 से 30 जनवरी तक का समय विद्यालयों को दिया गया है। इस अवधि में सभी विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षकों से बात कर प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण करेंगे। वहीं प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में की जानी है। जिसे जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जहां से सारी गतिविधियों पर निगाह रखी जाएगी। ऐसे में इंटर कॉलेजों में सीसीटीवी को दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं, भीषण ठंड के चलते परीक्षार्थियों की संख्या भी घटी है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी सभी विद्यालयों में की जा रही है।