फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pratapgarh Kanpur Intercity will be canceled for three days from tomorrow

Amethi News: कल से तीन दिन तक निरस्त रहेगी प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Kanpur Intercity will be canceled for three days from tomorrow
गौरीगंज (अमेठी)। पीपरसंड स्टेशन पर काम के चलते रेलवे ने कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन तीन जुलाई से तीन दिन के लिए निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इंटरसिटी बंद होने से रायबरेली, लखनऊ व उन्नाव में ड्यूटी करने वालों के साथ रेल यात्रियों को आगामी तीन दिन तक परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जिले के अमेठी, गौरीगंज, कासिमपुर, जायसपुर व फुरसतगंज स्टेशन से करीब एक हजार लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन से सुबह लोग विभिन्न स्टेशनों तक ड्यूटी करने तो व्यापारी कानपुर व लखनऊ से व्यापार करने के सिलसिले में यात्रा करते हैं। देरशाम लोग इसी इसी ट्रेन से वापसी करते हैं। कानपुर से पहले पीपरसंड स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए मरम्मत विभाग की डिमांड पर तीन जुलाई से छह जुलाई तक ब्लॉक लिया गया है। आगामी तीन, चार व पांच जुलाई तो प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को चार, पांच व छह जुलाई को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसी कोच में टिकट बुक कराने वाले यात्री टिकट कैंसिल कराने में जुट गए हैं। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक की अन्य ट्रेनों का परिचालन निर्धारित दिन व समय पर होगा। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस के अतिरिक्त अन्य किसी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed