फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prashant Veer started his cricketing journey with a cloth ball and reached the IPL.

Amethi News: कपड़े की गेंद से क्रिकेट का सफर शुरू कर आईपीएल तक पहुंचे प्रशांत वीर

Thu, 18 Dec 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prashant Veer started his cricketing journey with a cloth ball and reached the IPL.
क्रिकेट की प्रै​क्टिस करते प्रशांतवीर। - फोटो : क्रिकेट की प्रै​क्टिस करते प्रशांतवीर।
अमेठी। जिले के होनहार खिलाड़ी प्रशांत वीर तिवारी का क्रिकेट का सफर संसाधनों की कमी के बीच शुरू हुआ, लेकिन जुनून और मेहनत ने उन्हें लेदर बॉल तक पहुंचा दिया। हुनर के दम पर आईपीएल तक पहुंचे प्रशांत अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार हैं।
विज्ञापन

गांव में उनके साथ क्रिकेट खेलने वाले सेना के जवान सुनील सिंह बुधवार सुबह उनके घर बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में गांव में लेदर की गेंद नहीं मिलती थी। ऐसे में प्रशांत वीर व उनके साथी पुरानी धोती के कपड़ों को लपेटकर, उसे सुई-धागे से सिलकर गेंद का रूप दिया करते थे। कपड़े की गेंद देखने में भले ही साधारण होती थी, लेकिन वजनदार होती थी और उससे खेलना आसान नहीं था। इसी गेंद से घंटों अभ्यास करते हुए प्रशांत वीर ने अपनी बल्लेबाजी और टाइमिंग को मजबूत किया। कपड़े की गेंद से शुरू हुआ यह सफर आज आईपीएल जैसे बड़े मंच तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed