फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pran Pratishtha Mahotsav Yatra came out with a melody

गाजे-बाजे के साथ निकली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यात्रा

Fri, 15 Apr 2022 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha Mahotsav Yatra came out with a melody
35 : अमेठी : भेटुआ के पूरे जिवधर शुक्ल गांव में शोभायात्रा से पहले पूजन करते संयोजक। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। क्षेत्र के टीकरमाफी आश्रम परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व शुक्रवार सुबह ब्लॉक भेटुआ के गांव पूरे जीवधर से प्रकांड विद्वानों एवं साधु-संतों की मौजूदगी में कलश पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजा व घोड़ा हाथी के साथ शुरू हुई। 21 किलोमीटर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश शोभायात्रा क्षेत्र स्थित नौ प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर में स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के मार्गदर्शन और ब्लॉक भेटुआ के गांव पूरे जीवधर निवासी एवं मुंबई के मशहूर कंसलटेंट अवधेश कुमार पांडेय द्वारा करीब सात करोड़ की लागत से उत्कल, द्रविड़, राजस्थानी व बंग शैली के दो द्वार एक यज्ञशाला समेत 13 देवालयों का निर्माण कराया गया है। जिसमें उत्कल शैली में दुर्गा माता का मंदिर, द्रविड़ शैली में भगवान शिव नर्वदेश्वर का मंदिर, शनि देव मंदिर, शनि शिला, नवग्रह मंदिर, हनुमानजी, पंचदेव मंदिर, बाबा काल भैरव मंदिर, 47 फिट की भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, ध्यान गुफा, नंदी महाराज की प्रतिमा, गणेश भगवान के साथ ही यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

परिसर का प्रवेश द्वार गोपुरम शैली से बना लक्ष्मीकांतम द्वार और आश्रम परिसर से पहले पंडित राजा राम शुक्ल की स्मृति में राम दरबार द्वार बनाया गया है। उक्त मंदिरों में मूर्ति स्थापना को लेकर शुक्रवार को स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज एवं दंडी स्वामियों की मौजूदगी में पूरे जीवधर गांव में अवधेश नारायण के घर पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम संयोजक अवधेश नारायण पांडेय और उनकी पत्नी सुशीला देवी व अन्य लोगों ने गायत्री परिवार अमेठी के परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा एवं प्रकांड विद्वानों के द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश एवं मूर्ति पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यात्रा घर से निकलकर गांव स्थित काली माता मंदिर पहुंची जहां दर्शन के बाद भेटुआ चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, पिंडोरीया गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम का दर्शन किया। यहां से निकल यात्रा ब्लॉक अमेठी के गांव मुराई का पुरवा स्थित बाबा दुखहरण धाम, शहर स्थित सिद्धपीठ श्री देवी पाटन माता धाम, बाबा लखनेस्वर धाम, काली माता मंदिर एवं गांधी चौक स्थित हनुमान गढ़ी धाम पहुंची। उक्त सभी मंदिरों में कार्यक्रम संयोजक दंपत्ति द्वारा भगवान का पूजन दर्शन किया गया।
इसके बाद यात्रा करीब 21 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीमत परमहंस आश्रम स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। इस दौरान जहां जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत कर रहे थे वहीं रास्ते में जगह-जगह पानी प्रसाद एवं अन्य के स्टाल श्रद्धालुओं एवं यात्रा में शामिल लोगों के लिए लगाए गए थे। यात्रा के दौरान घोड़े व अन्य वाहनों पर सवार श्रद्धालु धार्मिक स्थलों एवं शहर में पैदल चलकर डीजे की धुन पर जयकारे लगाते थिरकते दिखाई दिए।
यह रहे मौजूद
21 किलोमीटर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शोभायात्रा में श्रीमत स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज, हर्ष चैतन्य महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, भाजपा नेता काशी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, संजय सिंह, अनिल शुक्ल, ओपी दुबे, घनश्याम चौरसिया, सौरभ मिश्र, प्रह्लाद शुक्ल, अजय पांडेय, राम कुबेर तिवारी समेत क्षेत्र से बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग शामिल हुए।
भारी संख्या में तैनात रही पुलिस फोर्स
प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ल, संग्रामपुर एसएचओ अमर सिंह, रामगंज प्रभारी तरुण पटेल समेत कई थानों की फोर्स तैनात रही। शोभा यात्रा का काफिला बड़ा होने के चलते रास्ते में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।

आयोजित होंगे यह कार्यक्रम
टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर में 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 से 6 तक श्रीमद् बाल्मीकीय राम कथा आयोजित होगी। 17 अप्रैल सुबह 9 बजे से हनुमान चालीसा 18 अप्रैल से नवचंडी एवं रुद्राभिषेक होगा। 19 अप्रैल सुबह आठ बजे से जलाधिवास अन्नाधिवास, पुष्पाधि वास, औषध्याधिवास, फलाधिवास आदि होगा। 20 अप्रैल को धूपाधिवास, दीपाधिवास, मिष्ठानाधिवास, द्रव्याधिवास आदि। 21 अप्रैल दिन गुरुवार को देवस्नपन, नेत्रोंमीलन, सैयाधिवास, बृहद न्यास प्रसादस्नानादि, शिखर कलश, मंदिर वास्तु स्थापन, प्रासाद उत्सर्ग प्राण प्रतिष्ठा, ग्रंथ विमोचन एवं विशाल भोज कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed