{"_id":"6a32eadd88998ef8e9017737","slug":"pramods-death-becomes-a-puzzle-for-the-police-amethi-news-c-96-1-ame1002-168458-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रमोद की मौत पुलिस के लिए बनी पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रमोद की मौत पुलिस के लिए बनी पहेली
Thu, 18 Jun 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौली गांव के लाल का पुरवा में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जगदीशपुर। मिश्रौली गांव के लाल का पुरवा निवासी प्रमोद पासी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर चोट के 13 निशान मिलने और सिर में गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मंगलवार सुबह प्रमोद का शव घर से करीब 600 मीटर दूर हुसैनगंज कला स्थित हाईवे पुल के नीचे झाड़ियों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव वहां फेंका गया। परिवार का कहना है कि सोमवार को घर से निकलने के बाद प्रमोद ने अपने भाई को फोन कर पिटाई और जान का खतरा होने की जानकारी दी थी।
इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर से निकलने के बाद प्रमोद किन लोगों के संपर्क में आया। मोबाइल फोन की गतिविधियों और बैंक खाते से हुए लेनदेन की भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
24 घंटे तक नहीं मिला कोई सुराग
परिजनों के अनुसार प्रमोद सोमवार सुबह कोटवा जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन उसका शव मिलने से मामला रहस्यमय हो गया। शरीर पर मिले चोट के निशान और सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों को अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है।
-- -- -- -- -- -
कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस
जांच टीम घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का परीक्षण कर रही है। इससे प्रमोद की अंतिम गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना से पहले एक मोबाइल नंबर पर हुई बातचीत की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बातचीत किससे हुई थी और उसका घटना से कोई संबंध है या नहीं।