{"_id":"6906604ede81f7cdd00e0b6c","slug":"pramod-and-anshika-came-first-in-the-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-151415-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में प्रमोद और अंशिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में प्रमोद और अंशिका अव्वल
Sun, 02 Nov 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में रस्सीकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। एक स्कूल-एक खेल योजना के तहत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रमोद ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम दूसरे और आकाश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका ने पहला, तहसीन ने दूसरा और मधु ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में रोहिणी पहले और नंदिनी दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. स्मृति मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।