{"_id":"697913c9c24d792ad60b4fdb","slug":"practical-exams-conducted-under-cctv-surveillance-amethi-news-c-96-1-ame1002-157476-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार और मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुईं। परीक्षा 75 कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई।
बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी रामकुमार यादव ने बताया कि सोमवार को सात केंद्रों पर परीक्षा हुई। रसायन विज्ञान में पंजीकृत 294 में से 291 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जीव विज्ञान में 517 पंजीकृत में 495, भौतिक विज्ञान में 309 में 303, गृहविज्ञान में 17 में सभी और कृषि पशुपालन में पंजीकृत 30 में 30 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को 75 कॉलेजों में परीक्षा कराई गई। भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 1794 के सापेक्ष 1796विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
रसायन विज्ञान में 2366 पंजीकृत में 2330, जीव विज्ञान में 1977 में 1927 छात्र उपस्थित रहे। भूगोल में 1173 पंजीकृत में 1139, गृहविज्ञान में 504 में 501, कृषि शस्य में 70 में 70, कृषि वनस्पति में 88 में 84 और एनटीटी में 15 में 14 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा बोर्ड के निर्देशों के अनुसार संचालित हो रही है।