फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Practical examination of 600 missed intermediate students today

Amethi News: इंटरमीडिएट के छूटे 600 विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आज

Fri, 16 Feb 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Practical examination of 600 missed intermediate students today
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के उन 600 छात्रों के लिए काम की खबर है, जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व भूगोल के परीक्षार्थियों की परीक्षा रणंजय इंटर कॉलेज और गृहविज्ञान की गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में कराने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पिछले दिनों प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में अलग-अलग विषय के 600 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। वंचित परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों का विषय और विद्यालयवार विवरण प्रधानाचार्यों के माध्यम से पोर्टल पर एकत्र किया है। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि परिषद के सचिव के निर्देश पर शुक्रवार को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व भूगोल के परीक्षार्थियों की परीक्षा रणंजय इंटर कॉलेज व गृहविज्ञान की गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में होगी।
विज्ञापन

कहा कि परीक्षार्थी निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित हों। यह भी स्पष्ट किया है कि इसके पश्चात किसी परीक्षार्थी को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं। बताया कि परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर परीक्षा के स्थान व समय की जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed