{"_id":"690cf14d02b0e6b4ef015565","slug":"prachi-tops-in-general-knowledge-karmaraj-tops-in-essay-amethi-news-c-96-1-ame1002-151759-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य ज्ञान में प्राची, निबंध में कर्मराज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य ज्ञान में प्राची, निबंध में कर्मराज अव्वल
Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और कॅरिअर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी गई। गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राची मिश्र प्रथम, राजन द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, मुजहीब द्वितीय और आरती शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कर्मराज प्रथम, दामिनी द्वितीय और अंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, प्राची मिश्र द्वितीय और ईशा अविनाश सरोज तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। विषयों को समझकर लिखने की आदत सफलता का आधार बनती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।