फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted due to incessant rain.

Amethi News: लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी

Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to incessant rain.
अमेठी के पीठीपुर में बिजली तार से सटे पेड़ की डालियों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर
अमेठी सिटी। लगातार बारिश के बीच फॉल्ट, ब्रेकडाउन और तार टूटने से जिले की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को बेपटरी रही। कई उपकेंद्रों से आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रातभर कटौती के बाद दिनभर ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। बिजली संकट का असर पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबारों पर भी पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज मुख्यालय के तहसील रोड और विकास भवन फीडर से जुड़े करीब 70 हजार उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा। दोनों फीडरों पर सुबह और दिन में कई बार आपूर्ति बाधित रही। मिश्रौली गांव के पास 132 केवी लाइन का तार टूटने से जीजीआईसी और पहाड़पुर ग्रामीण फीडर भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन



जामों, भादर, भेटुआ, पीपरपुर, एचएएल, अमेठी, खेरौना, पीठीपुर, बेनीपुर, इन्हौंना, वारिशगंज, शुकुलबाजार, मोहनगंज, तिलोई और फुरसतगंज समेत कई क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लाइनों में आए फॉल्ट और पेड़ों की डालियां गिरने से समस्या बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खराबियां आई थीं। मरम्मत के बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं डिघिया फीडर के पूरे जालिम गांव में तीन दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed