फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted by storm

Amethi News: आंधी से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 30 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच आई आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों पेड़ गिरने से तार व खंभे टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई, देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन



तेज हवा से जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे, हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संग्रामपुर, अमेठी, शाहगढ़, बाजारशुकुल, जगदीशपुर, तिलोई, जायस और गौरीगंज में आंधी से बड़ी संख्या में बिजली के खंभे व तार टूटे हैं।
विज्ञापन


आंधी के बाद दोपहर से बाधित हुई बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय पर आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान रहे। इसके पहले जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक अघोषित कटौती का दौर बुधवार को भी कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के चलते रात और दिन में कई बार आपूर्ति बाधित हुई। तहसील अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है। मुसाफिरखाना में मंगलवार रात और बुधवार को दिन में बिजली कटौती हुई।

वहीं बेनीपुर, पीठीपुर और खेरौना उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक कटौती दर्ज की गई। जिरहा-बड़गांव, सेमरौता और जायस क्षेत्र के देहात फीडर में भी रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आए।


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आंधी में पेड़ गिरने से बिजली लाइन और खंभे प्रभावित हुए हैं। ऊर्जा निगम के कर्मचारी इनकी मरम्मत में जुटे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed