फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power remained out for six hours during the night.

Amethi News: रात में छह घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 08 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for six hours during the night.
अमेठी के एचएलएल पावर हाउस की मुख्य लाइन से सटे पेड़ की छंटाई करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- संवा
अमेठी सिटी। रात में चार से छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल व ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो सके। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू जरूरत के लिए पानी जुटाने में भी दिक्कत हुई। दिन में पेड़ों की कटाई-छंटाई और स्थानीय फाल्ट के कारण भी कई इलाकों में चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


तिलोई और जगदीशपुर वितरण खंड के कई उपकेंद्रों पर रात और दिन मिलाकर छह से आठ घंटे तक कटौती हुई। शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार शाम 6:30 से रात 8:40 बजे तक बाधित रही। बताया गया कि मुख्य आपूर्ति बंद होने के कारण ऐसा हुआ। सोमवार सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण भी आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


पीठीपुर पावर हाउस से रविवार शाम 6:40 से रात 8:40 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद रात 9:50 से 11 बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही। भादर उपकेंद्र से रविवार शाम से आधी रात तक दो बार में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। सोमवार सुबह भी दो घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरौता उपकेंद्र से रविवार दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। रात 9:42 से 11 बजे तक भी बिजली गुल रही। सोमवार सुबह चार बार ट्रिपिंग हुई, जिससे करीब ढाई घंटे कटौती हुई। लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर सके।


पेयजल आपूर्ति पर असर
लंबे समय तक बिजली गुल रहने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। दुकानों और छोटे कारोबार में भी बिजली कटौती के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। रात में बिजली न रहने से बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed