{"_id":"6a4ff28276093bab5409cca7","slug":"power-out-due-to-a-fault-people-remained-troubled-all-night-amethi-news-c-96-1-ame1021-170265-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फॉल्ट से गुल रही बिजली, रातभर परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फॉल्ट से गुल रही बिजली, रातभर परेशान रहे लोग
Fri, 10 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बारिश के दौरान आए लोकल फाॅल्ट से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। जिला मुख्यालय सहित मऊ, करपिया, मुसाफिरखाना, शुकुलपुर, पीठीपुर, पनियार, जगदीशपुर, सेमरौता, तिलोई और भादर क्षेत्र के कई उपकेंद्रों से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कई इलाकों में रातभर बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली बाधित रहने से पेयजल, घरेलू कामकाज और सिंचाई भी प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर लोकल फाॅल्ट आए, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। फाॅल्ट ठीक कर बिजली बहाल करा दी गई।
बाजारशुकुल के सत्थिन उपकेंद्र से जुड़े बिराहिम बाजगढ़, मिर्जापुर, तकिया, गड़रियाडीह, शादीपुर, अतवारा, गोडवा, दुनियापुरवा, देवकली, मिसरन पुरवा, पूरे चोपई और कचनांव समेत करीब 50 गांवों में 24 घंटे में करीब नौ घंटे ही बिजली मिल रही है। एकलाख अहमद, मेहंदी हसन, महबूब अहमद, सुरेश कुमार, टप्पू सिंह, रानू तिवारी और रिंकू तिवारी ने नियमित आपूर्ति की मांग की। जेई सद्दाम हुसैन ने बताया कि बढ़े हुए लोड की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
पीपरपुर के नौ गांवों में 20 घंटे बाधित रही आपूर्ति
भादर। पीपरपुर उपकेंद्र के सोनारी फीडर से जुड़े मंगरा, मवइया, मिर्जापुर, बहादुरपुर, त्रिलोकपुर, वासुदेवपुर, आलमपुर, ढेमा और भैंसहा गांवों में बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार सुबह तक करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। देवेंद्र प्रताप सिंह, जंत्री प्रसाद वर्मा, सिद्धनाथ मिश्र, उदय प्रताप सिंह और ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि पूरी रात बिजली न मिलने से परेशानी हुई। जेई रवि सिंह ने बताया कि फाॅल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कर बहाल कर दिया गया।
जामों में 13 घंटे ठप रही बिजली
जामों। रेसी गांव के पास लाइन में फाॅल्ट आने से बुधवार रात सवा आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सूखी मूंगी, रेसी, पूरे सिंह मिश्र और हसरमपुर सहित आसपास के गांव प्रभावित रहे। किसान लवकुश तिवारी ने बताया कि बिजली न मिलने से धान की रोपाई प्रभावित हुई। अवर अभियंता प्रेम चंद्र कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण फाॅल्ट हुआ था। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।