Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Posing as smuggler to make someone else's house rain, reached jail

Amethi News: दूसरे के घर धनवर्षा कराने को बन बैठे तस्कर, पहुंच गए जेल

Thu, 20 Jun 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Posing as smuggler to make someone else's house rain, reached jail
कड़ाधाम पुलिस की गिरफ्त में कछुआ तस्कर। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कड़ा (प्रयागराज), अमेठी। कोतवाली पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय भेजा है। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है। तस्कर ने कुबूल किया कि कछुए का शिकार करते थे। यदि 20 नाखून का कछुआ हाथ लगता था तो उसकी बोली बाजार में लाखों रुपये में लगती थी। लोग इसे घर में धनवर्षा होने को बात कहकर मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते थे। इसी लालच में फंसकर वह तस्कर बन बैठे।
विज्ञापन


कड़ाधाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी के हनुमान घाट पर मंगलवार को कुछ लोग कछुए का शिकार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घाट पर दबिश दी। मौके से छविनाथ, सुरेश, सोनू निवासी गांधी नगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से तीन जिंदा व एक मृत कछुआ बरामद हुए। एक कछुए का अवशेष भी मिला है।
विज्ञापन

कछुआ के शिकार में प्रयुक्त होने वाला चाकू, सरिया व जाल भी मिला है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सुरेश ने बताया कि कछुआ की तलाश में गंगा के किनारे मीलों तक का सफर करते हैं। गर्मी में नदी का पानी कम हो जाता है। इसकी वजह से कछुआ जहां लोगों का आना जाना कम होता है, वहां घूमते हैं। इससे शिकार करने में आसानी होती है। लोग छोटे कछुए का ज्यादा शिकार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नाखून हुए तो कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये
कछुए के अगर 20 नाखून हुए तो उसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक लगती थी। लोग मानते हैं कि इस कछुए को घर में रखने से धनवर्षा होती है। यह गोरखधंधा वह लोग काफी दिनों से करते आ रहे हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि अमेठी जनपद की पुलिस से संपर्क कर तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बरामद जिंदा कछुए को गंगा में डलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed