{"_id":"663bcb3f6026f95f9a0bc847","slug":"portal-opened-students-will-soon-get-scholarship-amethi-news-c-96-1-ame1002-118302-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोर्टल खुला, विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोर्टल खुला, विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति
Thu, 09 May 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विभिन्न विश्वविद्यालय व संबद्ध डिग्री कॉलेज में पंजीकृत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया गया है। ऐसे में समाज कल्याण निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों को 13 मई तक डाटा लॉक करने का अंतिम मौका दिया है।
डाटा लॉक होने के बाद समाज कल्याण अधिकारी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति राशि अंतरित होगी।
शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजना से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। योजना के तहत विभिन्न कारणों से पोर्टल पर फीस डाटा लॉक नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी योजना से वंचित हो रहे थे। जिले के साथ प्रदेश के कई जिले में विद्यार्थियों के योजना से वंचित होने पर शासन ने राहत दी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्तर पर फीस लॉक करने के लिए 13 मई तक पोर्टल खोला गया है। इस अवधि में विश्वविद्यालय,जिला विद्यालय निरीक्षक फीस आदि का सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा कोर्स व फीस को अंकित कर डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होगी। जिसके जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस आदि का सत्यापन करेंगे।
जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि पोर्टल पर विश्वविद्यालय स्तर से कोर्स व फीस का डाटा अपलोड कर लॉक किया जाएगा। जांच में सही मिलने पर पिछड़ा वर्ग के करीब 2000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।