फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   porn clip viral during online school class

ऑनलाइन क्लास के दौरान संचालित हुआ पोर्न चित्र

Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
porn clip viral during online school class
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से कक्षा दस के स्कूल 16 जनवरी तक बद कर दिए गए हैं। स्कूल बंद होने पर स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लास संचालित की जा रही है। बीते दिनों बुधवार को एचएएल स्कूल में हाईस्कूल की ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक स्क्रीन पर पोर्न चित्र प्रदर्शित होने लगा। स्क्रीन पर पोर्न चित्र प्रदर्शित होने के बाद बालिकाएं ग्रुप से बाहर हो गई और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास के दौरान पोर्न चित्र प्रदर्शित होने की जानकारी के बाद अखिल भारतीय असंगठित मजदूर न्यास ने स्कूल व थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बीते दिन बुधवार को मुंशीगंज स्थित एचएएल पब्लिक स्कूल में वीबेक्स लिंक के माध्यम से अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह दस बजे हाईस्कूल की ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इसी बीच उनकी स्क्रीन पर पोर्न चित्र प्रदर्शित होने लगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर पोर्न चित्र प्रदर्शित होते ही छात्र-छात्राएं परेशान हो गए। छात्राओं ने तत्काल ग्रुप छोड़ दिया और इसकी जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मचा गया। मामला सार्वजनिक होने के बाद अखिल मजदूर असंगठित मजदूर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह ने मुंशीगंज थाने में शिकायती पत्र देकर स्कूल प्रशासन पर शिक्षण कार्य के दौरान नाबालिग छात्र-छात्राओं के मामले में संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र मिलने के बाद मुंशीगंज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसओ संदीप राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एचएएल स्कूल के प्रधानाचार्य डीके सिन्हा ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरे प्रकरण के बारे में कुछ बताया जा सकेगा। जांच पूरी होने के बाद पोर्न चित्र ऑनलाइल क्लास के दौरान सेंड करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने स्कूल की ऑनलाइन क्लास के दौरान पोर्न चित्र प्रदर्शित होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन क्लॉस की निगरानी करना प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है। यदि क्लास के दौरान पोर्न चित्र प्रदर्शित हुआ है तो पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed