फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Polling personnel and magistrates trained in collectorate

मतदान पेटिका सील विधि में प्रशिक्षित हुए कार्मिक

Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Polling personnel and magistrates trained in collectorate
अमेठी। एक दिसंबर को नौ मतदान केंद्र पर होने वाले शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कर्मियों व मजिस्ट्रेटों ने प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने प्रपत्र तैयार करने के साथ मतपेटिका सील करने की विधि बताई।
विज्ञापन

डीएम ने कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी व आयोग के निर्देशों को विस्तार से बताते हुए मतदान केंद्र पर कोविड संक्रमण से बचाव नियमों का पालन कराते हुए सुचिता पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना के बाद एक दिसंबर को जिले के नौ मतदान केंद्र पर वोटिंग होगी। मतदान के दिन वोटिंग प्रक्रिया में कोई व्यवधान नहीं हो इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पीठासीन, मतदान कर्मियों के साथ नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने मतदान पेटिका खोलना, बंद करना और सील करने की विधि से निर्वाचन के दौरान तैयार किए जाने वाले प्रपत्रों के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अरुण कुमार ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने का निर्देश देते हुए निर्वाचन के दिन क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने मतदान के दिन बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क तथा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, पीपीई किट, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर समेत अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए 30 नवंबर को समय से कलेक्ट्रेट पहुंच कर मतदान सामग्री के साथ बूथ पर रवाना होकर एक दिसंबर को मतदान कराने को कहा।

डीएम ने मतदान की सुचिता प्रभावित होने तथा व्यवधान होने पर पूरी टीम के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे समेत सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर और मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed