{"_id":"6a0f570e9f7760f95100afd4","slug":"politics-heats-up-over-rahul-gandhis-statement-amethi-news-c-96-1-ame1008-166351-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राहुल गांधी के बयान पर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राहुल गांधी के बयान पर गरमाई राजनीति
Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उनके बयान को राजनीतिक बौखलाहट बताया। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
गौरीगंज के तेजी का पुरवा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर टिप्पणी की थी। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस परेशान है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में स्थानीय लोगों की संख्या कम रही और बाहर से भीड़ जुटाई गई थी।
शंकर गिरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी संविधान खत्म करने जैसी बात नहीं की। ईवीएम और वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि न्यायालय भी ऐसी बातों को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास और वैश्विक पहचान दिलाने में जुटे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। राहुल गांधी के बयान के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच दिनभर बयानबाजी चलती रही।