फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Politics Heats Up Over 'Poster War'; Allegations and Counter-Allegations Intensify

Amethi News: पोस्टर वाॅर से गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप तेज

Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Politics Heats Up Over 'Poster War'; Allegations and Counter-Allegations Intensify
 गौरीगंज के टिकरिया में लगे पोस्टर को फाड़ते सपा कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
अमेठी सिटी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाले आपत्तिजनक पोस्टर लगने से सियासत गरमा गई है। सपा नेता इसे सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई साजिश बता रहे हैं, जबकि भाजपा इसे किसी व्यक्ति की ओर से उठाया गया सवाल बता रही है।
विज्ञापन


विवादित पोस्टर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक ओर अखिलेश यादव को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाते हुए मुजफ्फरनगर व शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग लगाई गई है। योगी आदित्यनाथ को धुरंधर मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी कन्या पूजन की तस्वीर के साथ अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में लगे पोस्टरों को सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया और विरोध जताया।
विज्ञापन

सद्भाव बिगाड़ने की साजिश : सपा
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर यह सब कराया जा रहा है। समाज में सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पीडीए के प्रमुख नेता हैं और उनके खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने पूछा सवाल : भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि विवादित पोस्टर के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली है। हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अधिकार है। यह किसी व्यक्ति की अभिव्यक्ति हो सकती है। कहा कि विपक्ष हताश और निराश होकर मुद्दा बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed