फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Political solidarity is the need of the hour

Amethi News: राजनीतिक एकजुटता समय की जरूरत

Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Political solidarity is the need of the hour
अमेठी। जिला मुख्यालय पर रविवार को बामसेफ की ओर से सामाजिक परिवर्तन में शिक्षित कर्मचारियों की भूमिका और वर्तमान राजनीति विषय पर रविवार को विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को वक्ताओं ने संबोधित किया।बसपा मंडल जोन इंचार्ज दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि देश में बसपा एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। बसपा सुप्रीमो ने समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की स्थापना के साथ सर्वजन समाज का कल्याण किया है। वरिष्ठ शिक्षक राम चंद्र बौद्ध ने बामसेफ के लक्ष्य और कार्यभार की जानकारी देते हुए विषय प्रवर्तन किया।
विज्ञापन

बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने बामसेफ, डीएस फोर के संघर्ष और बीएसपी की उपलब्धियों को गिगनाते हुए कहा कि यथास्थितिवादी ताकतें संविधान बदलने की साजिश कर रही हैं। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा ग्रंथ है। परिवर्तन वादी ताकतों के बीच राजनीतिक एकजुटता समय की जरूरत है। राजेश कोरी ने कहा कि मिशन के काम की मजबूती को मनी, माइंड, टाइम तीनों जरूरी है। राम मिलन भारती ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है।बहन मायावती की ओर से बनवाएं गए पार्को और स्मारकों से सरकार राजस्व अर्जित कर रही है परंतु उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

गोष्ठी को त्रिभुवन दत्त, जंगबहादुर गौतम, हरिनाथ बौद्ध, एडवोकेट कुलरोशन राव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला सचिव राम केवल सरोज, एमएल कोरी, रामराज यादव, डा वीरेंद्र राव, प्रमोद कुमार व कल्लू पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed