फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   political

राहुल गांधी ने फूंका 2022 के चुनाव का बिगुल

Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
political
जगदीशपुर (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी की मौजूदा महासचिव प्रियंका वाड्रा की पदयात्रा के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा व जनसभा के जरिए भाई बहन ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। जनसभा में पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी को भी निशाने पर रखे जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2022 में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में तय माना जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई, लेकिन इसे पक्का मानकर तकरीबन सभी राजनैतिक दल तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शनिवार को राहुल व प्रियंका की पदयात्रा व उनकी जनसभा में स्थानीय के अलावा बड़ी संख्या में कई अन्य जिलों के बड़े नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर अब तक जहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री बड़ी रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से यह पहला बड़ा आयोजन था। भाई-बहन की यह रैली व जनसभा किसी भी मायने में सत्ताधारी दल की ओर से आयोजित होने वाली रैलियों से कमतर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का मानना था कि इस विशाल पदयात्रा व विराट जनसभा के जरिए भाई-बहन ने पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। शायद यही वजह रही कि मोदी को निशाने पर रखने वाले भाई बहन ने मुख्यमंत्री योगी पर भी निशाना साधा। कहा लोग छुट्टा गोवंश से त्रस्त हैं, खाद के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है।
जाम में फंसा राहुल का काफिला
जगदीशपुर (अमेठी)। जनसभा समाप्त होने के बाद राहुल प्रियंका का काफिला जाम में फंस गया। वापस जाने के लिए के लिए निकलते ही सड़क पर भीड़ दिखी। इसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। कुछ देर के लिए तो उनकी समझ में ही नहीं आ रहा था कि ट्रैफिक को किधर से निकाला जाए। लेकिन थोड़ी देर के लिए गाड़ियों को एक तरफ रोक लिया गया। इसके बाद राहुल-प्रियंका के काफिले को आगे निकाला जा सका। भाई बहन करीब 25 मिनट तक जाम में फंसे रहे। (संवाद)
आमने-सामने हुए भाजयुमो व कांग्रेस कार्यकर्ता
जगदीशपुर (अमेठी)। गुलाबगंज चौराहे से निकला राहुल का काफिला हाइवे पर पहुंचता इसके पहले ही बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले स्मृति की एक होर्डिंग लगाने की कोशिश की। कांग्रेसियों के विरोध करने पर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन ने किसी तरह इसे मैनेज किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रियंका व राहुल वापस जाओ के नारे भी लगाए। बाद में नाराज कांग्रेसियों ने स्मृति की होर्डिंग फाड़कर फेंक दी। जगदीशपुर से हारीमऊ की पदयात्रा के दौरान हुदा चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चे भी एक जगह खड़े थे। हालांकि यहां पहुंचने तक राहुल का काफिला इतना लंबा हो गया था कि बच्चों को उनसे मिले बिना वापस लौटना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed