फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   polio drops will be given to children today at 892 booths

आज 892 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
polio drops will be given to children today at 892 booths
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर रविवार से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान से पहले शनिवार को शहर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ सीडीओ स्वयं भी रैली में शामिल हुईं। रैली में शामिल बच्चों ने शहर के कई मोहल्लों में जाकर लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए बूथ पर बच्चों को ले जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक किया।
शासन के निर्देश पर रविवार को शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। डब्ल्यूएचओ के डॉ. जकारिया चौहान ने बताया कि जिले में कुल 892 बूथ बनाए गए हैं। जहां शून्य से पांच वर्ष तक के तीन लाख 12 हजार 197 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है।
विज्ञापन

बूथ से छूटे बच्चों को घर-घर जाकर एक फरवरी से पांच फरवरी तक 599 टीमें पोलियो खुराक पिलाएंगी। इसके लिए जिले में कुल तीन लाख 46 हजार 341 घर चिह्निनत किए गए हैं। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के आदेश पर शनिवार को सीएमओ कार्यालय से झंडी दिखाकर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने जन-जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली शहर के जीजीआईसी, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज व शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत कई मोहल्लों से होते हुए सीएमओ कार्यालय परिसर में समाप्त की गई।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि 31 जनवरी को बूथ दिवस के साथ ही 01 से 05 फरवरी तक डोर-टू-डोर बच्चों को नामित टीम पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में डीआईओ सीएस अग्रवाल, विकास सिंह समेत संबंधित अफसर व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed