{"_id":"617997ddfba9ea223d3fc3e6","slug":"police-vigilance-increased-regarding-diwali-amethi-news-lko602035388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली को लेकर बढ़ी पुलिस की सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली को लेकर बढ़ी पुलिस की सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। दीपावली पर्व को लेकर कस्बे में पुलिस की सतर्कता देखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही अन्य जगहों पर भी पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। बुधवार को बैंक व एटीएम के आसपास के लोगों की तलाशी भी ली गई।
बुधवार को कस्बे में तलाशी अभियान के दौरान कस्बे में स्थित सभी बैंकों में पुलिस ने चेकिंग की। कस्बे के सभी छह बैंकों में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मिश्र की अगुवाई में चेकिंग की गई। इसमें बैंक के अलार्म व लॉक आदि का जायजा लिया गया। परिसर के लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई और लोगों को अकारण बैंक के पास न घूमने की हिदायत भी दी गई।
इसके साथ ही बाइक सवारों के कागजात भी चेक किए गए। कागजात न होने पर 11 बाइकों का चालान किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुरुवार से लगने वाले दीपावली मेले और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंकों व आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।