फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police trying to reach Vimlesh's killer through footage

Amethi News: फुटेज के जरिए विमलेश के हत्यारे तक पहुंचने की जुगत में पुलिसा

Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police trying to reach Vimlesh's killer through footage
अमेठी सिटी। हत्यारे के बारे में सटीक जानकारी जुटाने में विफल रही पुलिस अब विमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में सीसीटीबी फुटेज के सहारे हाथ-पैर मार रही है। फुटेज में नजर आए एक नकाबपोश की फोटो तैयार कर पुलिस ने अपराधी तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाने के गहरी गांव निवासी विमलेश तिवारी उर्फ बलई (25) की 10 अक्तूबर को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिधियावां में धर्मकांटा के केबिन में सोते समय हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक ही व्यक्ति की नकाबपोश तस्वीर मिल पाई थी। इस घटना में एक ही व्यक्ति था या कई और लोग थे। इसकी सटीक जानकारी नहीं हो पाई थी। फुटेज में सिर्फ एक व्यक्ति ही नजर आया था। नजर आने वाला व्यक्ति घटना के समय मास्क लगाए हुए दिख रहा है। ऐसे में पुलिस अब उसी फोटो के आधार पर हत्यारे की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुटेज में दिखने वाले शख्स की फोटो तैयार की गई है। तकनीक के जरिए उस फोटो से मास्क हटा कर हूबहू उसी तरह के व्यक्ति का फोटो तैयार किया गया है। इसके जरिए अब पुलिस विमलेश तिवारी हत्याकांड की तह तक जाने के प्रयास में जुट गई है। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी की फोटो सामने आई थी। उसी फोटो से मास्क हटवाकर दूसरी फोटो तैयार की जा रही है। क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed