फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police station staff

रामगंज थाने में पोस्ट हुए निरीक्षक समेत 35 कर्मी

Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
police station staff
गौरीगंज (अमेठी)। शासन से स्वीकृत व अस्थाई भवन चिन्हित होने के बाद एसपी ने रामगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक समेत कुल 35 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। तैनाती के बाद थाना संचालन की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराते हुए नए थाने में शामिल गांवों के मामलों की सुनवाई व कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन से स्वीकृति के बाद जिले के मॉडल थाना रामगंज के संचालन के लिए भूमि चिन्हित करने के बाद भादर में खाली पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को अस्थाई थाना के लिए चयनित किया गया था। भवन चिन्हित करने के बाद एसपी दिनेश सिंह ने मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक के पद पर पोस्ट कर दिया। पीपरपुर थाने में तैनात चंद्रहाश शुक्ल व हरिश्चंद्र यादव तथा पुलिस लाइन में तैनात अंसार अहमद व जितेंद्र कुमार आर्यन को उपनिरीक्षक के पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाने के हेड मोहर्रिर वीरेंद्र सिंह, रामबृक्ष यादव व कृपाशंकर राय पुलिस लाइन से देवेंद्र बहादुर सिंह, मनीराम यादव, रघुवंश व अमेठी थाने के अभय नारायन सिंह को रामगंज थाने में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार पटेल, रंजना वर्मा तथा रंजना गुप्ता, पुलिस लाइन से फूलचंद्र, मदनपाल, मोहित कुमार, मनीष सिंह, दीपक यादव, अंकित दीक्षित, संग्रामपुर से राम कैलाश व राज बहादुर यादव, मुसाफिरखाना से प्रदीप कुमार वर्मा, जगदीशपुर से राजेश राठौर, फुरसतगंज से मयंक द्विवेदी, पीपरपुर थाने से पूनम यादव, पूनम देवी, सुरेश कुमार, अब्दुल एजाज, चक्रधर मिश्र, अरुण कुमार मौर्य को सिपाही पद पर तो पुलिस लाइन में तैनात चालक देवेंद्र यादव को रामगंज थाने में तैनाती दी गई है।

जल्द शुरू होगा संचालन
एसपी ने बताया कि कर्मियों की तैनाती के बाद थाना संचालन की कवायद चल रही है। कहा कि भवन की रंगाई पुताई, फर्नीचर, प्रपत्र समेत सभी व्यवस्था एक दो दिन में दुरुस्त हो जाएगी। इसके बाद थाने में शामिल किए गए गांवों में अपराध व कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य नए थाने से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed