फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police station in-charge should curb crime

Amethi News: थाना प्रभारी अपराध पर लगाएं अंकुश

Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge should curb crime
अमेठी सिटी। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने और समाज के प्रतिष्ठित लोगों व थाने पहुंचे फरियादियों से बदसुलूकी करने वाले थानाध्यक्षों की कुर्सी छिनेगी। मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन




बैठक में एसपी ने गैर जनपद से लगी सीमाओं पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा। मादक पदार्थों तथा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा न जाए। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा। किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित न होने पाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि थाने के हिस्ट्रीशीटरों पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें। प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शीतऋतु के दृष्टिगत रात्रि गश्त बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों, चौराहों, सराफा की दुकानों, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने की भी बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, सीओ अमेठी मनोज मिश्र, तिलोई डॉ. अजय सिंह, गौरीगंज अखिलेश वर्मा व मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed