फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police recruitment exam from today, help desks will be built at intersections

Amethi News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, चौराहों पर बनेंगे हेल्प डेस्क

Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam from today, help desks will be built at intersections
केंद्र पर मौजूद डीएम व एसपी
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए शनिवार और रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 15,168 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिले के हर चौराहे पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जहां पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम निशा अनंत और एसपी डॉ. इलामारन जी ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा आगामी 17 और 18 फरवरी को चार पाॅलियों में हाेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में केंद्र पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा कोई मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। सूचना का आदान-प्रदान के लिए परीक्षा केंद्र के अलावा मुख्यालय पर मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सिटिंग प्लान, पेयजल, प्रसाधन, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की रुपरेखा तैयार की।

परीक्षा पाली का समय
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटरों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। सेंटर में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे।

दो पेन व प्रवेशपत्र लेकर ही अभ्यर्थी कर पाएंगे प्रवेश
अभ्यर्थी सिर्फ दो कलम, प्रवेशपत्र व आई-कार्ड लेकर सेंटर में प्रवेश कर पाएंगे। कागज, पेंसिल बाॅक्स, कैलकुलेटर, सन ग्लासेस, कैप, ज्वैलरी, फूड आइटम, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, वॉच, किसी भी प्रकार की चाभी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह किए गए हैं प्रबंध
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर खुफिया विंग अलर्ट की गई है। सोशल मीडिया टीम को सतर्क रहने को कहा गया है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच भी परीक्षा पर नजर रखेगी। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर हेल्प डेस्क और पुलिस कर्मी को तैनात किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को कोई समस्या न आए।



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा- मुसाफिरखाना के राजीव गांधी पॉलीटेक्निक, मंगलम महिला विद्यालय, गौरीगंज के इंदिरा गांधी महाविद्यालय, मनीषी महिला डिग्री कॉलेज व शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज, अमेठी में महाराज अग्रसेन बालिका विद्यालय, राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव डिग्री कॉलेज व आरआरपीजी कॉलेज।


चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। भर्ती बोर्ड के निर्देशानुसार सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्था कर दी की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करते हुए गेट में नियमानुसर चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा अवधि में अफसर व थाना प्रभारियों को भ्रमण शील रहते हुए निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed