{"_id":"625aee69011a1e621a1adcb4","slug":"police-officres-work-area-changed-amethi-news-lko626405731","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गये हैं। एसपी ने पांच थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के साथ छह उपनिरीक्षकों को नई पोस्टिंग दी है। सभी को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण तथा जिम्मेदारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।
विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एसपी दिनेश सिंह ने शुक्रवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल किया। एसपी ने गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी को अपराध शाखा तो मोहनगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को डीसीआरबी कार्यालय प्रभारी के पद पर तैनाती दी है। इसी तरह संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह को मोहनगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक तो पीआरओ अंगद प्रताप सिंह को गौरीगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अपराध शाखा से परशुराम ओझा को संग्रामपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। रामगंज एसओ तरुण कुमार पटेल को रीडर की जिम्मेदारी तो उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह को रामगंज थाने का एसओ बनाया है। जायस थाने के एसओ उमेश मिश्र को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बाजार शुकुल, एसओ शिवरतनगंज विवेक कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस/साइबर सेल की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
मोहनगंज थाने में कार्यरत वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह को शिवरतनगंज थाने का तो सर्विलांस सेल प्रभारी राकेश सिंह को जायस थाने का एसओ बनाया है। एसपी ने सभी को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण के साथ जिम्मेदारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। एसपी ने सभी को दायित्वों में लापरवाही बरतने या अपराध नियंत्रण में असफल होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।