{"_id":"68093e52aa8d7d695f02c3d6","slug":"police-is-advancing-the-investigation-with-the-help-of-mobile-location-and-cdr-amethi-news-c-96-1-ame1002-138935-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोबाइल लोकेशन व सीडीआर से जांच को आगे बढ़ा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोबाइल लोकेशन व सीडीआर से जांच को आगे बढ़ा रही पुलिस
विज्ञापन
जामों के अल्पसिंहपुर गांव में हादसे के बाद तैनात पुलिस कर्मी।-
जामों (अमेठी)। कल्याणपुर गांव के पूरे अल्प सिंह में सोमवार देर रात हुई शिवम की हत्या के बाद गांव में अब भी सन्नाटा है। बीच-बीच में परिजनों की सिसकियां सन्नाटे को चीर रही हैं। इस बीच बुधवार को सपा, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने घर पहुंचकर संवेदना जताई।
परिजनों का आरोप है कि शिवम की हत्या में जिन लोगों का हाथ है, वे अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। दादा जगन्नाथ का कहना है कि दो अन्य लोगों के नाम विवेचना में शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि उनकी भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। अब सर्विलांस व सीडीआर की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
नेताओं ने ढाढ़स बंधाया, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
जामों (अमेठी)। शिवम के घर बुधवार को जनप्रतिनिधियों और रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रही। कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभयदत्त चतुर्वेदी, आंबेडकर समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रीराम बौरासी समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि परिजनों से मिले। सभी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
घटना पर सपा का आक्रामक रुख
जामों (अमेठी)।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बुधवार को पूरे अल्प सिंह मजरा, कल्याणपुर और हारी मऊ, जगदीशपुर गांव में मृतक लक्ष्मण सरोज के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने जिले में दलित समाज पर हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जताई। इस दौरान कृष्णदेव सरोज, राजेश मिश्र, जैनुल हसन, मकसूदुल हसन, श्रीराम पासी, विजय पासी, रोहित और अजय तिवारी भी मौजूद रहे।