फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police entangled in the mystery of murder and suicide

Amethi News: हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in the mystery of murder and suicide
​शिवशंकर पांडेय उर्फ भोला
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित ताला रेलवे क्रॉसिंग के समीप गत सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर गौरीगंज एसडीएम के अर्दली का शव मिलने के मामले में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आत्महत्या है या हत्या, न तो इस निष्कर्ष पर पहुंची है और न ही इसका कारण खोज पाई है। पुलिस सर्विलांस और मोबाइल सीडीआर की मदद से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जांच में कई तथ्य मिले हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गौरीगंज के महिमापुर निवासी शिव शंकर उर्फ भोला पांडेय (48) गौरीगंज तहसील में एसडीएम के अर्दली के रूप में कार्यरत थे। नए साल के पहले दिन सोमवार सुबह उनका शव लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित ताला क्रॉसिंग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक पर मिला था। मृतक के बेटे अर्पित पांडेय ने तहरीर देकर पिता की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमॉर्टम में भी चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, चोट कैसे लगी इसका पता पुलिस लगा नहीं पाई है।
विज्ञापन

बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साजिश कर हत्या करने का केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच हत्या के बाद शव फेंकने की ओर केंद्रित है। हालांकि, इस मामले में कोई भी जानकारी देने में कतरा रहे हैं। मृतक से जुड़े रहे लोगों से एसओजी समेत अन्य टीमें पूछताछ कर रही हैं। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में कई तथ्य प्रकाश में आए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिवशंकर पांडेय उर्फ भोला

शिवशंकर पांडेय उर्फ भोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed