फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police caught illegal arms factory

शिवरतनगंज में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
police caught illegal arms factory
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव से पहले शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक खंडहर में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फैक्टरी से तैयार एक देसी बंदूक के साथ बड़ी संख्या में निर्मित व अर्द्धनिर्मित तमंचा, उपकरण व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एसपी दिनेश सिंह ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए पूरे जिले में अभियान संचालित किया है। शुक्रवार को शिवरतनगंज थाने की उप निरीक्षक मंजीत सिंह जेहटा उसरहा के समीप आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तथा वांछित, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन चेकिंग कर रही थीं।
विज्ञापन

इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तमंचे बेचने के लिए अहोरवा भवानी की तरफ से जेहटा उसरहा की ओर आ रहा है। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने कुछ देर बाद एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जायस थाना क्षेत्र के नकदेईयापुर मजरे कासिमपुर निवासी सूरज पाल उर्फ लल्ला पासी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ पर उसने जंगल में स्थित एक खंडहर में तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित करने की जानकारी दी। इस पर उपनिरीक्षक ने पूरी जानकारी एसओ विवेक सिंह को दी। एसओ और फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आरोपी को लेकर उसके बताए हुए खंडहर पर पहुंचे तो वहां असलहों का पूरा जखीरा मिला।
पुलिस ने फैक्टरी से 12 बोर के तीन तमंचे, एक देशी बंदूक, पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे 315, एक लोहे की भट्ठी, एक पहिया लोहा, एक आरी, एक आरी ब्लेड, एक बसुला, दो संगसी लोहा, एक पल्टनिया लोहा, तीन रेती, दो हथौड़ी, चार सुम्मा, एक रंदा, दो छेनी, एक चाकू, एक टिकुरी बट सहित, 10 स्प्रिंग, 20 रिपिट, एक 12 बोर का पेंदा, एक लोहा बैरल, बड़ी संख्या में कारतूस के साथ भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि आरोपी तमंचा बनाकर बिक्री करता था। जंगल में इसका कारखाना होने के चलते वह अब तक किसी की नजर में नहीं आया था। कहा कि बरामद असलहे व उपकरण को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed