{"_id":"658dc1860a2e687861011fb4","slug":"police-busy-in-solving-the-mystery-of-skeleton-of-young-man-found-amethi-news-c-96-1-ame1002-11207-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती : अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती : अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल परीक्षण
Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली शुक्रवार को संपन्न होगी। दौड़ एवं शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण हुआ।शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में स्टेडियम परिसर में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन अग्निवीर भर्ती 29 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती के दसवें दिन बृहस्पतिवार को दौड़ एवं शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण हुआ। इसके बाद स्टेडियम परिसर में मौजूद सेना के अवसरों एवं मेडिकल टीम ने अभ्यर्थियों का परीक्षण किया। शुक्रवार को स्टेडियम परिसर में छूटे हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।
सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। बताया कि शुक्रवार को स्टेडियम परिसर में चल रही भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। बताया कि शुक्रवार को स्टेडियम परिसर में चल रही भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन