फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Poles and wires broke due to storm, transformer fell down

Amethi News: आंधी से टूटे खंभे व तार, ट्रांसफार्मर गिरा

Thu, 08 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Poles and wires broke due to storm, transformer fell down
फुरसतगंज/जायस (अमेठी)। जिले में बुधवार तड़के आई आंधी ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। उपकेंद्र के चार फीडर की आपूर्ति 16 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम के मुताबिक आंधी से 20 खंभे टूटे हैं, जबकि एक ट्रांसफार्मर नीचे गिरा है। तार टूटने की वजह से देर शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



फुरसतगंज व जायस क्षेत्र में भोर में तेज आंधी आने से अफरा-तफरी मच गई। सबसे अधिक नुकसान ऊर्जा निगम को हुआ है। तेज आंधी के चलते बिजली के खंभे व तार टूट गए। डिघिया फीडर से जुड़ा हिमांचलपुर के पास खंभे से ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े चार फीडर डिघिया, फुरसतगंज, टेकारी और उदारी फीडर की आपूर्ति भोर ढाई बजे से बाधित है। गर्मी में बिजली न होने से लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी अरविंद, संत प्रसाद, अशोक कुमार, रामनरेश ने बताया कि आंधी के बाद से गई बिजली देर शाम तक नहीं आई। इसके चलते सबमर्सिबल पंप नहीं चले, जिससे पेयजल को लेकर लोग परेशान रहे। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है। दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के कर्मचारी अधिकारियों की देखरेख में टूटे तार व खंभों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बावजूद विद्युत लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी थी। इस संबंध में पूछे जाने पर अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि आंधी की वजह से 20 खंभे टूट गए हैं। एक जगह ट्रांसफार्मर भी खंभे से गिरा है। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित है। कहा कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही सभी क्षतिग्रस्त लाइनें दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed