फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PM busy getting reels made abroad and distributing toffees: Rahul

विदेश में रील बनवाने और टॉफी खिलाने में व्यस्त हैं पीएम : राहुल

Thu, 21 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
PM busy getting reels made abroad and distributing toffees: Rahul
अमेठी सिटी। गौरीगंज के तेजी का पुरवा में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे से करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट की आशंका से जूझ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में रील बनवाने और टॉफी खिलाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को पेट्रोल बचाने और खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है लेकिन पीएम खुद महंगे विदेशी दौरों व्यस्त हैं। इस टिप्पणी पर पंडाल में ठहाके और तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन

इसके बाद राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, छोटे कारोबार कमजोर हो रहे हैं और फैक्टरियां बंदी की ओर बढ़ रही हैं। हार्मूज जलडमरूमध्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि तेल आपूर्ति प्रभावित होने से देश के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी और लॉकडाउन पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन फैसलों ने किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कीमत आम जनता ने चुकाई।
कहा कि गलत जीएसटी व्यवस्था ने व्यापार जगत को और कमजोर किया। लोकतांत्रिक संस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले वर्षों में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश हुई है। विश्वविद्यालयों, चुनाव व्यवस्था और संस्थाओं पर दबाव बढ़ाने के आरोप भी उन्होंने लगाए। अंत में राहुल गांधी ने अमेठी से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उनके मंच से उतरने तक पूरा पंडाल नारों से गूंजता रहा।
युवा, किसान और मजदूर ही बदलेंगे हालात
राहुल गांधी ने कहा कि देश को संकट से बाहर निकालने की ताकत युवा, किसान और मजदूरों में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों का फायदा चुनिंदा उद्योगपतियों तक सीमित हो गया है, जबकि आम लोग महंगाई और बेरोजगारी का बोझ उठा रहे हैं।


सांसद बोले-मैं माफी नहीं मांगूंगा
आरएसएस पर निशाना साधते हुए रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सवाल उठाने पर उनसे माफी मांगने को कहा जाता है लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में वह डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed