{"_id":"6b0c74a3a66845ca9e0e0528","slug":"please-check-whether-our-names-are-on-the-electoral-roll-or-not-amethi-news-c-96-1-ame1002-181496-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: देख लीजिए, हमारा नाम मतदाता सूची में है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: देख लीजिए, हमारा नाम मतदाता सूची में है या नहीं
Mon, 30 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल जेठौना में बीएलओ के पास फार्म जमा करते मतदाता। -संवाद
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की उत्सुकता रविवार को बूथों पर दिखाई दी। कोई पहली बार मतदाता बनने के लिए पहुंचा तो कोई परिवार के सदस्यों के नाम तलाशने आया। कई लोग सूची में दर्ज नाम और पते की गलतियां सुधरवाने के लिए भी बीएलओ से मिले। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी 921 मतदेय स्थलों पर विशेष बूथ दिवस आयोजित किया गया।
सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले अभियान में बीएलओ ने प्रारूप मतदाता सूची दिखाई और पात्र नागरिकों से आवेदन लिए। एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर चल रहे पुनरीक्षण में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है। जिले की प्रारूप मतदाता सूची में 12,67,105 मतदाता शामिल हैं। इनमें 6,82,874 पुरुष, 5,84,167 महिलाएं और 64 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। नए नाम जुड़वाने के लिए फाॅर्म-6, नाम हटाने या आपत्ति के लिए फाॅर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 भरवाए जा रहे हैं।
पहली बार मतदान करने की तैयारी
प्राथमिक स्कूल दुलापुर खुर्द स्थित बूथ पर सुबह 10:40 बजे युवा अपना नाम सूची में तलाशते दिखे। नाम नहीं मिलने पर उन्होंने बीएलओ ज्ञानमती से पंजीकरण की प्रक्रिया पूछी। बीएलओ ने फाॅर्म-6 के साथ जन्मतिथि और निवास संबंधी अभिलेख लगाने की जानकारी दी। रूपा ने बताया कि नाम दर्ज होने के बाद उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के नाम भी तलाशे
कंपोजिट स्कूल जेठौना में सुबह 11:20 बजे कुछ लोग अपने साथ परिवार के अन्य पात्र सदस्यों के नाम भी देख रहे थे। सूची में नाम नहीं मिलने पर उन्होंने बीएलओ पवन कुमार से आवेदन की जानकारी ली। अजय कुमार ने बताया कि समय रहते परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम जांच लेना जरूरी है, ताकि मतदान के समय परेशानी न हो।
नाम और पते की गलतियां सुधरवाने पहुंचे लोग
प्राथमिक स्कूल मिश्रोली के दोनों बूथों पर दोपहर 1:20 बजे मतदाता विवरण में सुधार कराने पहुंचे। किसी के नाम की वर्तनी गलत थी तो किसी के पते में संशोधन की जरूरत थी। बीएलओ बदरुन्निशा और किरन शुक्ल ने फाॅर्म-8 भरने की प्रक्रिया समझाई। सक्षम पांडेय और काजल ने बताया कि पहचान पत्र और मतदाता सूची में सही विवरण दर्ज होना जरूरी है।
सूची में नाम का कराया मिलान
प्राथमिक स्कूल असैदापुर में दोपहर 1:40 बजे कुछ मतदाता अपना नाम और क्रमांक जांचने पहुंचे। बीएलओ अनामिका से परिवार के सदस्यों के नाम का मिलान कराया। किसी का नाम नहीं मिलने पर दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझी। खुशी और अंशु ने बताया कि समय रहते सूची की जांच करने से गलतियों को सुधरवाने का मौका मिल जाता है।
16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां
दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। सभी बीएलओ को बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों के आवेदन लेने के निर्देश दिए गए हैं। युवाओं और महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम सूची में जांचें और त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय में आवेदन करें।