फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Players at the shooting range will receive three days of training

Amethi News: शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को मिलेगा तीन दिवसीय शिक्षण

Wed, 08 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Players at the shooting range will receive three days of training
अमेठी के आंबेडकर स्टेडियम में बना शूटिंग रेंज। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ की ओर से 29वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ियों को स्टेडियम परिसर स्थित शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


29 वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। डीएम संजय चौहान की पहल पर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए समिति बनाई गई है। उप जिलाधिकारी नितेश राज समिति के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रुचि सिंह और प्रशिक्षक शौएब खान सदस्य हैं। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 10 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ियों को 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्टेडियम परिसर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार हो रही आधुनिक शूटिंग रेंज
जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं। बुधवार को शूटिंग रेंज को कर्मचारी तैयार करते नजर आए। जिले में शूटिंग की यह पहली प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण मिलेगा और उच्च स्तरीय अभ्यास का अवसर भी प्राप्त होगा। इससे प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed