फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Planting trees is essential to save the earth

Amethi News: पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण अनिवार्य

Tue, 22 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is essential to save the earth
सिंहपुर (अमेठी)। हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व पृथ्वी दिवस न सिर्फ एक तिथि है, बल्कि यह एक चेतावनी है कि यदि अब भी नहीं चेते, तो भविष्य अंधकारमय हो सकता है। 1970 में पहली बार मनाए गए इस दिवस का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन को लेकर जनजागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन



सेमरौता कस्बे के सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय ने कहा कि भूमि कटाव और भूस्खलन जैसी समस्याएं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण बढ़ रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पृथ्वी को मजबूती दी जा सकती है। जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे, उतना ही भूमि कटाव रुकेगा और धरती सुरक्षित होगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि धरती ही जीवन का आधार है, यह हमें वायु, जल, भोजन और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है। लेकिन औद्योगीकरण और अनियंत्रित विकास के कारण आज जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जल प्रदूषण और जैव विविधता में गिरावट जैसे गंभीर संकट उत्पन्न हो चुके हैं। ऐसे में पृथ्वी दिवस हमें अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी
स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी शुरुआत से ही प्रकृति के प्रति संवेदनशील बन सके। विभिन्न संस्थाएं और संगठन इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्लास्टिक का कम उपयोग, ऊर्जा की बचत, जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली जैसे छोटे-छोटे कदम धरती को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed