{"_id":"686d678298d10de7430bf394","slug":"plantation-drive-will-begin-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-144188-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज शुरू होगा पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज शुरू होगा पौधरोपण अभियान
Wed, 09 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को पूरे जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं पौधरोपण करेंगी।
मुख्य कार्यक्रम सिंहपुर विकासखंड के रतवलिया मंझार वन भूमि में होगा, जहां आठ हेक्टेयर में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मंत्री के अलावा नोडल अधिकारी व आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजेश कुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुबह 10 बजे पौधरोपण करेंगे। अभियान की निगरानी के लिए वन विभाग ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विज्ञापन
हर घंटे पौधरोपण की जानकारी जुटाकर उसे पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिससे प्रदेश स्तर तक निगरानी संभव होगी। कार्यक्रम को इलेक्शन मोड पर क्रियान्वित करने के लिए प्रशासन ने तहसील, विकासखंड और न्याय पंचायत स्तर पर मजिस्ट्रेट व समन्वयकों की तैनाती की है। आकस्मिक कठिनाइयों के निस्तारण के लिए एसडीएम और वन अधिकारियों की संयुक्त टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन