फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   piece of rubber stuck in stork's beak

Amethi News: सारस की चोंच में फंसा रबर का टुकड़ा

Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
piece of rubber stuck in stork's beak
गौरीगंज (अमेठी)। राज्य पक्षी सारस की चोंच में एक रबर का टुकड़ा फंसने के वायरल वीडियाे का डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में भ्रमण कर रहे पीड़ित सारस की खोज में जुटी है।
विज्ञापन

शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के इकसारा, कसरावा, दक्खिनगांव समेत गई गांव क्षेत्र में घूम रहा राज्य पक्षी सारस मुंह (चोंच) में रबर का टुकड़ा फंसने से परेशान दिख रहा है। चोंच में रबर का टुकड़ा फंसे सारस की फोटाे व वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुधवार को इकसारा गांव में सारस के मुंह में रबर का टुकड़ा देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग के साथ डीएम राकेश कुमार मिश्र को भी दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद डीएम ने डीएफओ डीएन सिंह को निर्देश दिया कि वह टीम भेज कर सारस को कब्जे में लेकर उसके मुंह से रबर का टुकड़ा निकलवाने के साथ ही उसे जरूरी उपचार सुविधा भी मुहैया कराए। ग्रामीणों की मानें तो सारस के करीब पहुंचने की कोशिश की जाती है तो वह उड़ान भरकर दूर चला जाता है। इसी कारण सारस को पकड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। मुंह (चोंच) में रबर फंसे होने के कारण पीड़ित सारस कुछ खा भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम रेंजर शिवकांत शर्मा के साथ शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के चिह्नित गांव क्षेत्रों में पहुंच कर सारस की तलाश में जुट गई है। टीम सदस्यों का कहना है कि ग्राम प्रधान समेत कई अन्य लोगों को साथ लेकर पीड़ित सारस की तलाश की जा रही है। कई दिनों से क्षेत्र में सारस नहीं दिखाई देने की बात ग्रामीणों ने बताई है। इसके बावजूद टीम को गांव में तैनात कर लगातार सारस की तलाश में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed