{"_id":"67ab9be00eabee0ffe0fd257","slug":"pickup-overturned-on-highway-uncontrolled-bus-climbed-on-divider-amethi-news-c-96-1-ame1002-134669-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर पलटी पिकअप, बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर पलटी पिकअप, बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी
Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज से अयोध्या श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के सामने मंगलवार को ओवरटेक करते हुए हाईवे पर पिकअप पलट गई। पिकअप को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए बस से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में सभी श्रद्धालुओं के सकुशल बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से हटाया गया। इसके बाद सभी रवाना हो गए।
महाकुंभ में स्नान करने के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए आरक्षित निजी बस से अयोध्या जा रहे नेपाल के कपिल वस्तु से कृष्णा, कमलेश कुमार, सूरज यादव, लक्ष्मी वा सोनी श्रीवास्तव सहित कुल 60 लोग बस में सवार थे। मंगलवार को बस जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मंगौली के पास पहुंची थी, तभी ओवरटेक कर आगे निकली पिकअप अचानक पलट गई। हाईवे पर पलटी पिकअप को बचाने के चक्कर में बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
श्रद्धालुओं की चीख-पुकार पर पहुंचे मंगौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल तिवारी, अशोक तिवारी, अभिषेक पांडेय ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बस से श्रद्धालुओं को बाहर निकला। पिकअप चालक तो भाग निकला, लेकिन उस पर सवार दो लोग चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल करवाया गया है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।