{"_id":"696d2ca56476ac26ca0e3d0d","slug":"pickup-hit-by-bus-driver-killed-amethi-news-c-96-1-ame1002-156838-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस की चपेट में आई पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस की चपेट में आई पिकअप, चालक की मौत
Mon, 19 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज। बांदा-टांडा हाईवे पर फुरसतगंज कस्बे के अकेलवा चौराहे के पास रविवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। जायस की ओर से आ रही निजी बस की चपेट में पिकअप आ गई।
हादसे में पिकअप चालक रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रोहित (25) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप सवार आकाश के साथ ही बस में सवार रायबरेली के कोलिया गांव निवासी गुड्डा (50) और गौरीगंज के विसुरा अर्जुनपुर गांव निवासी जगन्नाथ (65) घायल हो गए।
हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। मृतक के पिता देवनाथ ने बताया कि रोहित पिकअप से दूध की आपूर्ति करता था। रविवार सुबह वह आकाश के साथ पिकअप से दूध लेकर निकला था।
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर फुरसतगंज के अकेलवा चौराहे के पास कम दृश्यता के कारण बस की चपेट में पिकअप आ गई। हादसे में बेटे रोहित के साथ आकाश और बस सवार गुड्डा व जगन्नाथ घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
आकाश की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। बस में सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया है। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक की तलाश जारी है।