{"_id":"682f78cb62a98a55840d3086","slug":"pickup-driver-died-in-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-140976-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत
Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। क्षेत्र के बरेहटी गांव निवासी पवन कुमार यादव (22) की बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद समाचार गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर रात जब परिजन शव लेकर गांव लौटे तो हर आंख नम हो गई। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
गयाबक्स यादव के मुताबिक उनका बेटा पवन पिकअप चालक था। बुधवार को वह बस्ती सामान लाने के लिए मुसाफिरखाना के मिश्रपुर गांव निवासी राहुल कुमार और प्रदीप कुमार के साथ निकला था। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के पास रामजानकी मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार जामों थाने से फोन पर सूचना मिली कि पवन घायल है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब उन्हें पवन की मौत की खबर मिली। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज बस्ती में चल रहा है। पवन की मौत से माता राजकुमारी, बड़ी बहन सुदामा (24), भाई राहुल कुमार (23) और अमन (14) का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की असमय मौत से पिता गयाबक्स गमगीन हैं।इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि यह मामला बस्ती जिले से जुड़ा है और वहीं से विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी।