{"_id":"65905d63de2e97f58d07ffa4","slug":"petrol-pump-operator-and-husband-attacked-and-looted-rs-128-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-11291-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट्रोल पंप संचालिका व पति पर हमला कर लूटे 1.28 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट्रोल पंप संचालिका व पति पर हमला कर लूटे 1.28 लाख
Sat, 30 Dec 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी।
पेट्रोल पंप से शुक्रवार देर रात पति के साथ कार से लौट रही पंप संचालिका सीमा शुक्ल पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के नेता रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने कार को क्षतिग्रस्त करते हुए संचालिका के पति की पिटाई कर उनसे 1.28 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरीगंज थाने के बरनाटीकर गांव निवासी राघवेंद्र शुक्ल की पत्नी सीमा शुक्ल का भनियापुर स्थित नेता रोड पर श्री ओम किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात सीमा पति के साथ कार से घर लौट रही थीं। उनके पास पेट्रोल पंप पर दिन भर हुई बिक्री के 1.3 लाख सहित कुल 1.28 लाख रुपये रखे थे। दोनों लोग आनापुर स्थित महर्षि शांडिल्य स्कूल के पहले ही पहुंचे थे कि मोड़ पर पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहे की राड से कार के आगे के शीशे पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्होंने कार धीमी कर दी।इसपर बदमाशों ने सीमा की तरफ के खिड़की के शीशे को तोड़ते हुए सभी एक लाख 28 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्होंने राघवेंद्र की पिटाई भी कर दी। बदमाशों को जाने के बाद राघवेंद्र ने सूचना पुलिस के साथ परिचितों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप के साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। देर रात पुलिस ने राघवेंद्र शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन शनिवार देर शाम तक भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
इनसेट
दूर से नजर रख रहे थे तीन बदमाश
बदमाश जब लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे, तो दूसरी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश पूरी घटना पर नजर रखे हुए थे। बदमाश जब लूट कर फरार हुए तो दूसरे बाइक सवार भी मौके से निकल गए।
विज्ञापन
पहले दो लाख रुपये व पत्नी के गले से सोने की चेन लूटने की बताई बात
लूट की सूचना के बाद पहुंची सीओ समेत अन्य पुलिस अफसरों को राघवेंद्र शुक्ल ने दो लाख रुपये के साथ पत्नी के गले से सोने की चेन लूटने की बात कही। लेकिन बाद में एफआईआर में लूट की रकम 1.28 लाख बताई गई। सोने की चेन लूटने की बात का भी उल्लेख नहीं किया।
कहीं पुलिस के दबाव में तो नहीं बदली तहरीर
मामले में शनिवार को पीड़ित राघवेंद्र शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने साथ मौजूद पुलिस अफसर से पूछा कि साहब चेन लूट की बात पूछ रहे हैं...क्या बताऊं? पुलिस अफसर का इशारा पाकर राघवेंद्र ने कहा कि चेन लूट की बात रहने दीजिए।
नकदी लूटी, मोबाइल छाेड़ दिया
राघवेंद्र व सीमा की कार को क्षतिग्रस्त कर बदमाशों ने नकदी तो लूट ली। लेकिन दोनों का मोबाइल हाथ में होने के बावजूद नहीं छीना। अमूमन पहले बदमाश मोबाइल छीनने के बाद ही घटना को अंजाम देते हैं। कार का शीशा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद किसी को चोट नहीं लगना व बस दो तरफ से वार करने जैसे सवाल पुलिस खोज रही है।
शस्त्र लाइसेंस मिल गया होता तो बचाव में काम आता
लूट मामले में पीड़ित राघवेंद्र की ओर से जान को खतरा के साथ पेट्रोलपंप से नकदी लेकर परिवहन करने का हवाला देते हुए शस्त्र लाइसेंस की मांग किया गया था। आवेदन के करीब एक साल बाद भी राघवेंद्र को लाइसेंस जारी नहीं हो सका। घटना स्थल पर मौजूद राघवेंद्र के परिजन व रिश्तेदारों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि यदि लाइसेंस मिल गया होता तो आज बचाव में काम आता।
कहां गई पुलिस टीम
गौरीगंज थाना क्षेत्र का नेता रोड जगदीशपुर-गौरीगंज के साथ मुसाफिरखाना-गौरीगजं मार्ग को जोड़ता है। यहां से आनापुर, गौरीपुर, बहोरिकपुर, दुलापुर व भनियापुर समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सुरक्षा के मद्देनजर नेता रोड मोड़ पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का पिकेट प्वाइंट बनाया गया है। आम दिनों में पीआरवी मौजूद रहती है। लेकिन शुक्रवार रात घटना के समय पीआरवी मौके पर नहीं थी। इतना ही नहीं, फोन करने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वर्जनघटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विंलास के साथ ही थाने की टीम जांच में जुटी है। सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही घटना स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइलों की भी जांच की जा रही है। हमें घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
डा. इलामारन जी, एसपी