फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People will get relief from waterlogging in rain

Amethi News: बारिश में जलभराव से लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
People will get relief from waterlogging in rain
अमेठी। नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बारिश में जलभराव से निजात मिलने वाली है। नगर पंचायत 2.20 करोड़ से चार आरसीसी नालों का निर्माण करवाएगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद पहली किस्त भी जारी कर दी गई। इसी माह कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



अमेठी नगर पंचायत के 12 वार्ड में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को बरसात में जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ता था। शहर में टूटे व खुले हुए नाले, टूटी व चोक नालियों के कारण पानी की निकासी में परेशानी होती है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दशकों से नाली की मरम्मत नहीं हुई थी। कई जगह पर नाला क्षतिग्रस्त होने से जल निकासी में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या बारिश के समय होती है।
विज्ञापन



लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए गत दिनों नगर पंचायत की बैठक में नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार कर शासन से धनराशि की मांग की गई थी। शासन ने चार आरसीसी नालों के निर्माण के लिए दो करोड़ 20 लाख 94 हजार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी है। धनराशि मिलने के बाद नगर पंचायत नियमानुसार नाला निर्माण करवाने की कोशिश में जुटा है। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन ने बताया कि लोगों की समस्या को दूर करने के लिए तैयार प्रस्ताव पर शासन से चार नाले बनाने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्थानों पर बनाए जाएंगे नाले
नगर पंचायत की ओर से 99 लाख 85 हजार की लागत से गांधी चौक जामा मस्जिद से आंबेडकर तिराहा होते हुए अमेठी धम्मौर रोड पर बाईपास तक नाले का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह 57 लाख 41 हजार की लागत से वार्ड नंबर नौ में सार्वजनिक शौचालय से डाकघर होते हुए नवदुर्गा प्रतिष्ठान तक नाला बनेगा। 33 लाख 50 हजार की लागत से वार्ड नंबर नौ सजनलाल के मकान से कोतवाली पार्क होते हुए गांधी तिराहा तक और 30 लाख 16 हजार की लागत से वार्ड नंबर छह में अमेठी धम्मौर रोड के पूरब तरफ प्रकाश कांपलेक्स से राम सिंह के घर तक नाला बनेगा।





जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि चारों नाला निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नाला निर्माण होने के बाद शहर में जलभराव की परेशानी दूर होगी। इतना ही नहीं सफाई व्यवस्था बेहतर होने से नगरीय क्षेत्र स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed