{"_id":"6a0e12095d45290d1d01f3ff","slug":"people-paid-the-price-for-benefiting-industrialists-rahul-amethi-news-c-13-1-lko1123-1746654-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कीमत जनता ने चुकाई : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कीमत जनता ने चुकाई : राहुल
Thu, 21 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के तेजी का पुरवा में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कीमत आम जनता ने चुकाई है।
इसके बाद राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, छोटे कारोबार कमजोर हो रहे हैं और फैक्टरियां बंदी की ओर बढ़ रही हैं। हार्मूज जलडमरूमध्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि तेल आपूर्ति प्रभावित होने से देश के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
नोटबंदी और लॉकडाउन पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन फैसलों ने किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।
कहा कि गलत जीएसटी व्यवस्था ने व्यापार जगत को और कमजोर किया। लोकतांत्रिक संस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले वर्षों में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश हुई है। विश्वविद्यालयों, चुनाव व्यवस्था और संस्थाओं पर दबाव बढ़ाने के आरोप भी उन्होंने लगाए। अंत में राहुल गांधी ने अमेठी से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।